Actor Sahil Khan Arrested : महादेव ऐप केस में 1 मई तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे साहिल

Actor Sahil Khan Arrested : महादेव ऐप केस में 1 मई तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे साहिल

Actor Sahil Khan Arrested :

Actor Sahil Khan Arrested :

मुंबई SIT ने बताया आरोपी जगदलपुर से की गई थी गिरफ्तारी

रायपुर/नवप्रदेश। Actor Sahil Khan Arrested : महादेव एप केस में अभिनेता साहिल को मुंबई SIT ने 1 मई तक अभिरक्षा में ली है। एक्टर साहिल खान को मुंबई कोर्ट ने 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। साहिल 4 दिन पुलिस कस्टडी में रहेंगे। मुंबई साइबर सेल की SIT ने साहिल को जगदलपुर से हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

पुलिस ने मुताबिक साहिल ने इस ऐप को सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोट किया। मुंबई में मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

साहिल के वकील के मुताबिक साहिल एक सेलिब्रिटी है, उनका रोल इसमें बिलकुल लिमिटेड है। जैसा की पुलिस ने कहा की दो हजार सिम कार्ड और बैंक अकाउंट मिले, लेकिन एक भी अकाउंट साहिल के नाम पर नहीं है। साहिल को कोई पैसा नहीं मिला। इन्फ्लुएंसर एग्रीमेंट के मुताबिक साहिल को 3 लाख रुपए हर महीने मिलने थे, लेकिन नही मिले। साहिल ने अपना पासपोर्ट भी जमा कर दिया है।

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

आरोप ये हैं…

  1. साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया।
  2. साहिल इन बेटिंग एप ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे। पुलिस केस में दावा कर रही है कि कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।

एक्टर से बन गए ये…

0 साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।

0 एक्सयूज मी व स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया, कुछ कमाल नहीं किये तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।

0 साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *