संपादकीय

संपादकीय: पांच नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात


Editorial:
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने पांच नये शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी है जो छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आदिवासी बहुल बस्तर के गीदम के अलावा मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, कबीरधाम और जांजगीर चांपा में पचास पचास एमबीबीएस सीटों के मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान की गई है जहां 2026-27 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

इस तरह अब छत्तीसगढ़ को ढाई सौ एमबीबीएस डॉक्टर अतिरिक्त मिला करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और लोगों को बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएंं प्राप्त होंगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों और स्वस्थ केन्द्रों में चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर पद रिक्त पड़े हुए है। जिसकी वजह से लोगों को खासतौर पर ग्रामीणों को कुशल चिकित्सों को सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

अब नये पांच मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी मिलने के बाद कुछ हद तक डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। केन्द्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि केन्द्र सरकार के निरंतर सहयोग तथा मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ अधोसंरचना के विकास का मार्ग तेजी से अग्रसर हो रहा है।

नये मेडिकल मेडिकल कॉलेज खुलने से निश्चित रूप से प्रदेश में डॉक्टर की नई पीढ़ी तैयार होगी और इससे ग्रामीण क्षेत्रों बेहतर स्वास्थ सुविधा सुलभ होगी।

Related Articles

Back to top button