The End of Another Terrorist : एक और आतंकवादी का अंत
कश्मीर में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे एक और कुख्यात आतंकवादी लश्कर ए तैय्यबा के एरिया कमांडर लतीफ अहमद भट को आखिरकार भारतीय सेना और सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया। इसके सिर पर पन्द्रह लाख का ईनाम घोषित किया गया था। 11 नवंबर के आतंकी हमले में इसके साथी रहे उमर को भी सुरक्षा बल के जवानों ने जहन्नुम रसीद कर दिया था। लतीफ भट सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने सहित एक पुलिस कर्मी और छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या सहित कई आतंकी घटनाओं का मास्टर माइंड था। वह लगातार पाकिस्तानी हेंडलर के संपर्क में रहता था।
यही नहीं बल्कि वह कश्मीर के युवाओं को अपने आतंकी संगठन में भर्ती करने के काम में भी लगा हुआ था। 11 नवंबर को कुलगाम की आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद से यह भागा भागा फिर रहा था। जिसकी तलाश में भारतीय सेना और सुरक्षा बल के जवानों ने सघन अभियान चलाया और उसे ढूंढ निकाला। वह एक मस्जिद में छिप गया था। इसलिए उसे वहां से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे 72 हुरों के पास रवाना कर दिया।
निश्चित रुप से भारतीय सेना और सुरक्षा बल के जवानों ने अदम्य साहस के साथ ही सूझबूझ का भी परिचय दिया है। मस्जिद को कोई नुकसान भी नहीं होने दिया और पाकिस्तान के पि_ू इस कुख्यात आतंकवादी को ढेर कर दिया। संभवत: यह पाकिस्तान परस्त आखिरी आतंकवादी था जो कश्मीर में सक्रिय था। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम। अब भारतीय सेना और सुरक्षा बल के जवानों को कश्मीर घाटी में पाकिस्तान के स्लीपर सेल का भी खात्मा करने के लिए व्यापक अभियान चलाना होगा क्योंकि बगैर स्थानीय लोगों की मदद के कश्मीर में कोई भी आतंकवादी सक्रिय नहीं रह सकता।
इस देश का खाने वाले और पाकिस्तान का बजाने वाले ऐसे गद्दारों की पड़ताल जरुरी है और उनके साथ भी वही सलूक किया जाना चाहिए जो देश के दुश्मनों के साथ किया जा रहा है। दरअसल पड़ौसी देश पाकिस्तान कश्मीर में जम्हूरियत की बहाली को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। वह चाहता है कि कश्मीर में शांति कायम न रहे।
ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का बेसुरा राग बदस्तूर अलापता रहे और भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया रहे। अब इस घटना से साफ़ हो गया है कि लतीफ भट पाकिस्तान का पाला पोसा आतंकी था तो भारत सरकार को चाहिए कि वह विश्व मंच पर यह मुद्दा पूरी ताकत से उठाए और पाकिस्तान को बेनकाब करे। जरुरत पड़े तो आतंकवाद का पर्याय बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर पार्ट 2 शुरू करने से भी न हिचके।



