संपादकीय

संपादकीय: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक

Editorial: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। यह तो गनीमत हुई कि डोनाल्ड ट्रंप सहित अमेरिका के सभी बड़े नेताओं मे से किसी को भी हमलावर की गोली नहीं लगी। डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के एक बड़े होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया था जिसमें सभी वीआईपी मेहमान मौजूद थे। इस दौरान एक हथियार बंद हमलावर ने अंधाधूध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। तत्काल सुरक्षाकमी हरकत में आये और डोनाल्ड ट्रंप सहित सभी नेताओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

हमलावार को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह तीसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया है पहली बार जब वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे तब उन्हें गोली मारने की कोशिश की गई थी जिससे वे बाल बाल बचे थे इसके बाद राष्ट्रपति चुने जाने के बाद गोल्फ मैदान में भी उनपर असफल हमला किया गया था इस बार तो हद ही हो गई। जब वाशिंगटन के मशहूर होटल हिल्टन में उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसी होटल में दशकों पूर्व एक और अमेरिकी राष्ट्रपति पर भी गोलियां चलाई गई थी।

इसक बावजूद डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब आप प्रभावशाली होते हैं तो लोग आपके पीछे पड़ जाते हैैं लेकिन जब आप प्रभावशाली नहीं होते तो वे आपको अकेला छोड़ देते हैं। डोनाल्ड ट्रंप विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति हैं और इन दिनों अमेरिका तथा ईरान के बीच जंग का माहौल बना हुआ है। ऐसे में तो उनकी हर जगह कड़ी सुरक्षा निहायत जरूरी है। बेशक वे अपनी देश अमेरिका में ही हों लेकिन वहां भी उनपर खतरा मंडरा रहा है।

दो बार पहले भी उन पर हमले की कोशिश होना और फिर भी उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरतना वाकई हैरत की बात है। डोनाल्ड ट्रंप निशाना बनाये जाने की कोशिश पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है और इस घटना की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा है कि सुरक्षा चूंक के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेन्स सहित सभी नेताओं का सुरक्षित रहना संतोष का विषय है लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बहरहाल डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी से सबक लेकर अब उनकी सुरक्षा के इंतेजाम और पुख्ता किये जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button