मतदान के बाद कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, दोनों पक्षों ने ठोका जीत का दावा |

मतदान के बाद कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, दोनों पक्षों ने ठोका जीत का दावा

War of words between Congress-BJP after voting, both sides claimed victory

CG Election

रायपुर/नवप्रदेश। CG Election : छत्तीसगढ़ में हुए 15 नगरीय निकायों में सोमवार को मतदान संपन्नहुआ। जिसमे बुजूर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निर्वाचन कार्य मे लगे प्रत्येक स्टेक होल्डर को इसके लिए बधाई दी।

आज हुए मतदान में 4 लाख 88 हज़ार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष,2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय से रहे। आम चुनाव की अगर बात करें तो 15 नगरीय निकायों में मतदान का प्रतिशत 60.60 प्रतिशत रहा।

370 वार्डो में हुए आम निर्वाचन(CG Election) में 1345 उम्मीदवार और उप निर्वाचन के 15 वार्डो में 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान मे थे।  मतदान के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में 23 दिसम्बर तक सुरक्षित रहेंगी। 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी तथा परिणामो की घोषणा होगी।

सभी निकायों में खिलेगा कमल – साय

इधर चुनाव ( CG Election )खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के वोट का अधिकार छीन लिया गया। साथ ही विकास की गति को पीछे ढकेला गया। उन्होंने कहा कि जनता से वादा खिलाफी और छलने ठगने व झूठ बोल कर राज करने वाली कांग्रेस की नीति के खिलाफ आम जनता ने मतदान किया हैं। जनता समझ चुकी हैं भूपेश हैं तो धोखा हैं और भाजपा हैं तो भरोसा हैं। इसलिए सभी निकायों में 23 दिसंबर को कमल फूल ही खिलता दिखाई देगा।

चुनाव परिणाम से भाजपा की बोलती होगी बंद – मरकाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सबसे पहले 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर ( CG Election )लगाई है। लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित सभी 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन चुनावों के परिणाम भाजपा की बोलती बंद कर देंगे। जिस तरह विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण, पंचायतीराज चुनाव, दंतेवाड़ा और मरवाही उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, वैसे ही इस चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के चले हुए कारतूस काम नहीं आये तो उसके केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया। वे भी भूपेश बघेल सरकार के कामों की आंधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों के तूफान में उड़ गए। राज्य की जनता ने तीन साल पहले डॉ. रमन सिंह का सत्ता मद लोभ का बुखार उतार दिया था। अब जनता ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बड़बोले सह प्रभारी नितिन नबीन की भी भद्द पिटना सुनिश्चित कर दिया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *