देश

Annapurna Scheme: अन्नपूर्णा योजना: बंगाल की 1.5 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची चौथी किस्त

Annapurna Scheme: विकसित बंगाल की ताकत से ही मजबूत होगा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

नई दिल्ली/कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा (Annapurna Scheme) के अवसर पर पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने ‘अन्नपूर्णा योजना‘ के तहत 3,000 रुपये की चौथी किस्त लगभग 1.5 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) राज्य में नारी शक्ति के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि एक भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बिना किसी से मांगे जब यह निश्चित मासिक राशि महिलाओं को मिलती है, तो उनका आत्मविश्वास और वित्तीय गरिमा बढ़ती है। इस राशि से वे दवा, जरूरी घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा का प्रबंधन आसानी से कर सकेंगी।

50 लाख नए घर देने का ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में नई सरकार ‘कम बातें, ज्यादा काम’ के मंत्र पर काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जल्द ही पीएम आवास योजना के तहत 50 लाख नए गरीब परिवारों को पक्के घर देने की भी घोषणा की। मातृ वंदना से लेकर उज्ज्वला योजना तक का जिक्र करते हुए पीएम ने विश्वास जताया कि एक विकसित बंगाल की ताकत से ही ‘विकसित भारतÓ का संकल्प और मजबूत होगा।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button