शीतलहर के बीच मतदान हुआ समाप्त, अब मतगणना पर टिकी निगाहें… |

शीतलहर के बीच मतदान हुआ समाप्त, अब मतगणना पर टिकी निगाहें…

Voting ends amid cold wave, now eyes on counting of votes…

Municipal Election

पालिका और पंचायतों में जमकर मतदान, निगम में दिखी सुस्ती

रायपूर/नवप्रदेश। Municipal Election : छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकाय चुनाव के तहत 20 दिसम्बर,सोमवार को मतदान छुटपुट विवादों के साथ सम्पन्न हो गया। कुल 387 वार्डों के लिए 1733 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला सोमवार को मतपेटी में बंद हो गया है। 23 दिसंबर को 387 वार्डों के चुनाव का रिजल्ट घोषित होगा।

आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। वहीं रिसाली, भानुप्रतापपुर, बिरगांव, सहित और एक दो स्थानों पर फर्जी मतदान की बात सामने आई। वहीं दिव्यांगजनों को भी मतदान में कई करना पड़ा। जामुल और बिलासपुर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी समर्थकों ( Municipal Election )में भी हाथापाई हुई है। प्रशासन के बीचबचाव के बाद मामले को शांत किया गया। इस दौरान कई बार मतदान में व्यवधान भी पैदा हुआ। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद भी मतदाताओं में खसा रुझान देखा गया है।

प्रदेश के नगर पालिकाओं अर्थात् नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद् तथा नगर पंचायतों के 10 जिलों (रायपुर, दुर्ग, राजनांदगावं, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर, सुकमा एवं बीजापुर) में आम निर्वाचन तथा प्रदेश के 11 जिलों (रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा एवं कांकेर) में उप निर्वाचन की प्रक्रिया हुई।

प्रदेश के 15 नगरपालिकाओं के कुल 370 वार्डो में ( Municipal Election )आम निर्वाचन एवं 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों का उप निर्वाचन सम्पन्न कराया गया है। प्रदेशभर के नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन में 3,87,530 पुरूष मतदाता, 3,90,843 महिला मतदाता, 47 अन्य मतदाता, कुल 7,78,420 मतदाता एवं उप निर्वाचन में 13,225 पुरूष मतदाता, 13,668 महिला मतदाता, 03 अन्य मतदाता, कुल 26,896 मतदाता रहे।

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के प्रतिशत की बात करें तो 4 नगर पालिक निगम में सबसे ज्यादा बिरगांव में 64.23 फीसदी मतदान हुआ। 5 नगर पालिका परिषद के मतदान में खैरागढ़ (राजनांदगांव) 84.16 फीसदी वोट पड़ा है। 6 नगर पंचायत प्रेमनगर(सूरजपुर) 85.83 फीसदी वोट पड़े हैं।

ये हैं शाम 5 बजे के बाद मतदान (Municipal Election) के आंकड़े-

नगर पालिक निगम

1.बीरगांव- 64.23
2.भिलाई -54.49
3.रिसाली-62.14
4.भिलाई चरोदा -64.17

नगर पालिका परिषद

  1. शिवपुर चरचा-63.35
    2.जामुल (दुर्ग) -73.10
    3.सारंगढ़ (रायगढ़) – 77.64
    4 बैकुंठपुर (कोरिया) -69.24
    5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -84.16

नगर पंचायत

1.प्रेमनगर(सूरजपुर) – 85.83
2.नरहरपुर (कांकेर)- 87.64
3.कोंटा (सुकमा)-82.91
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-78.65
5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- 84.36
6.मारो(बेमेतरा)-78.56

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *