Vietnam Boat Accident : तस्वीरें ले रहे थे, तभी कुछ सेकेंड में पलट गई नाव, वियतनाम हादसे से बचने वालों ने सुनाई खौफनाक आपबीती
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर (Vietnam Boat Accident) में छीन लीं। घूमने निकले भारतीय पर्यटकों के लिए यह सफर जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव बन गया। हादसे से बच निकले लोगों की आपबीती सुनकर हर कोई सन्न रह गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव रवाना होने के कुछ ही क्षण बाद अचानक तेज लहरों की चपेट में आ गई। लोग तस्वीरें लेने में व्यस्त थे कि तभी नाव पलट गई। कई यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही सेकेंड में पूरा मंजर बदल गया।
कंपनी की आउटिंग पर गए थे सभी पर्यटक Vietnam Boat Accident
जानकारी के अनुसार, नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और चार स्थानीय क्रू सदस्य सवार थे। सभी एक कंपनी की ओर से आयोजित आउटिंग के तहत वियतनाम पहुंचे थे। यह दल 9 जुलाई को वहां पहुंचा था और रविवार को भारत लौटने वाला था। हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई।
तस्वीरें ले रहे थे, तभी पलट गई नाव
हादसे से बचे आंध्र प्रदेश के एक वितरक आशीष कुमार ने बताया कि नाव तट से करीब 300 से 400 मीटर ही आगे बढ़ी थी। उसी दौरान सभी लोग तस्वीरें ले रहे थे, तभी नाव अचानक पलट गई। उन्होंने कहा कि किसी को संभलने या कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।
कुछ सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर
तमिलनाडु के रहने वाले जीवित बचे निर्मल कुमार ने बताया कि स्पीडबोट कुछ ही सेकेंड में पलट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज समुद्री लहरें हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही हैं। वियतनामी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नाव के कप्तान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कंपनी ने जताया गहरा शोक
लावा मोबाइल्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हादसे में उसके 14 चैनल पार्टनर और कंपनी के एक कर्मचारी की जान (Vietnam Boat Accident) गई है। कंपनी ने कहा कि वह वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है तथा सभी मृतकों के शव जल्द भारत लाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों के थे मृतक Vietnam Boat Accident
भारतीय दूतावास के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 पर्यटक शामिल हैं। केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारें मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लाने और परिजनों की सहायता के लिए समन्वय कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।



