Sheikh Hamad : कतर के पूर्व शासक का निधन, जिस फैसले ने छोटे देश को दुनिया की बड़ी ताकत बना दिया
खाड़ी क्षेत्र से रविवार सुबह एक ऐसी खबर सामने (Sheikh Hamad) आई, जिसने कतर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देश के पूर्व शासक के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके नेतृत्व को याद करते हुए लोग आधुनिक कतर के निर्माण में उनके योगदान की चर्चा कर रहे हैं।
करीब दो दशक तक देश की कमान संभालने वाले इस नेता ने कतर को वैश्विक राजनीति, ऊर्जा, निवेश और मीडिया के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उनके निधन के साथ कतर के आधुनिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत माना जा रहा है।
74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन Sheikh Hamad
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि कतर की सरकारी समाचार एजेंसी और अमीरी दीवान ने की है। हालांकि, मृत्यु के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बिना रक्तपात के संभाली थी सत्ता
शेख हमद ने वर्ष 1995 में अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी के बाद देश की सत्ता संभाली। उन्होंने लगभग 18 वर्षों तक कतर का नेतृत्व किया और वर्ष 2013 में स्वेच्छा से अपने बेटे तथा वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सत्ता सौंप दी। खाड़ी देशों में इस तरह का शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण बेहद दुर्लभ माना जाता है।
आधुनिक कतर के निर्माता माने जाते हैं
ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से सैन्य शिक्षा प्राप्त शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने तेजी से आर्थिक और वैश्विक विस्तार किया। उनके नेतृत्व में नॉर्थ फील्ड गैस भंडार का बड़े पैमाने पर विकास हुआ, जिससे कतर दुनिया का सबसे बड़ा तरलीकृत प्राकृतिक गैस निर्यातक देशों में शामिल हो गया।
मीडिया, निवेश और खेल में बनाई वैश्विक पहचान
वर्ष 1996 में उनके नेतृत्व में अल जजीरा समाचार नेटवर्क की शुरुआत (Sheikh Hamad) हुई, जिसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कतर की मजबूत पहचान बनाई। इसी दौरान कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने दुनिया के कई बड़े निवेश किए, जिनमें लंदन का हैरॉड्स स्टोर और फ्रांस का फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन भी शामिल हैं।
खेलों के क्षेत्र में भी उनके नेतृत्व में कतर ने बड़े आयोजनों की तैयारी शुरू की, जिसका परिणाम वर्ष 2022 में फीफा फुटबॉल विश्व कप की सफल मेजबानी के रूप में सामने आया।
कूटनीति में भी निभाई अहम भूमिका
शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने खुद को अंतरराष्ट्रीय विवादों में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले प्रभावशाली देश के रूप में स्थापित (Sheikh Hamad) किया। अमेरिका और ईरान जैसे देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने की नीति ने कतर को वैश्विक कूटनीति में अलग पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता और भारत का सच्चा मित्र बताया।



