Valentine Day : फिर एक युवती को मारकर शव रखा फ्रिजर में, आरोपी गिरफ्तार…कारण- चौकाने वाला नहीं है…?

Valentine Day : फिर एक युवती को मारकर शव रखा फ्रिजर में, आरोपी गिरफ्तार…कारण- चौकाने वाला नहीं है…?

Valentine Day: Again after killing a girl, the dead body was kept in the fridge, the accused arrested… the reason – is not shocking…?

Valentine Day

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Valentine Day : श्रद्धा वालकर जैसा ही एक ओर हत्याकांड दिल्ली से सामने आया है। पुलिस ने एक लड़की के शव को फ्रिज से बरामद किया है और आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है. आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 25 वर्षीय एक महिला का शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक ढाबे के फ्रीजर के अंदर मिला। पुलिस ने कहा कि महिला की दो-तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसके शव को ढाबे के फ्रीजर के अंदर रखा गया था। ढाबा मालिक साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि महिला दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी। ढाबा मालिक साहिल गहलोत को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गहलोत और महिला के बीच संबंध थे। गहलोत दूसरी महिला से शादी करने वाला था, जब उसकी प्रेमिका को इसके बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और उससे शादी करने को कहा। इससे गुस्साए गहलोत ने उसकी हत्या कर दी और शव को अपने ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, दो-तीन दिन पहले ही ये हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज (Valentine Day ) दिया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *