Fire in Korea : पैरे में जिंदा जला मासूम…आग लगने पर दौड़ कर आई मां…पैरा के बीच पड़ा था 4 साल का बेटा

Fire in Korea : पैरे में जिंदा जला मासूम…आग लगने पर दौड़ कर आई मां…पैरा के बीच पड़ा था 4 साल का बेटा

Fire in Korea: Innocent burnt alive in the leg… Mother came running when the fire broke out… 4 year old son was lying in the middle of the leg

Fire in Korea

कोरिया/नवप्रदेश। Fire in Korea : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पैरावट में आग लगने से 4 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वो खेलते-खेलते कब पैरावट के पास पहुंच गया। मां को पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद उसकी मां को पैरावट के राख के साथ बच्चे की लाश मिली है। मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है।

खेलते-खेलते आग लगाने की संभावना

आनन्दपुर निवासी सुखदेव पंडो अपने बेटे रहेम लाल पंडो के साथ सोमवार (Fire in Korea) की दोपहर को जंगल में लकड़ी लेने गया था। घर पर रहेम लाल की पत्नी और उसका चार साल के बेटा शिवा थे। बताया गया कि शाम 4 बजे के आस-पास बच्चे की मां घर की लिपाई पोताई में व्यस्त थी। महिला बताया कि शिवा खेल रहा था। मैं काम कर रही थी। उसके हाथ में माचिस थी। वो दूसरे कमरे के पास रखे पैरे के पास कैसे पहुंच गया। मुझे नहीं पता। मुझे लगा कि वह दूसरी तरफ खेल रहा होगा।

 इसी दौरान मां ने दूसरे कमरे से धुआं उठता देखा था। जिसके बाद उसने आस-पास के लोगों को तुरंत इस बात की सूचना दी थी। तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे की मां भी वहां गई, फिर उसकी नजर राख के साथ बच्चे की लाश पर पड़ी। वहां रखा पैरावट पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। लाश देखने के बाद महिला जोर-जोर से रोने लगी।

सूचना मिलने पर परिजन (Fire in Korea) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चे के हाथ में माचिस थी। संभावना है कि खेलते-खेलते उसने आग लगी दी और बच्चे की मां को दूसरे कमरे में होने के कारण पता नहीं चल पाया। पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। अब मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम किया गया है। जिसके बाद पूरी घटना (Fire in Korea) की जानकारी सामने आई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *