
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक अहम अवसर सामने (Employment Fair Chhattisgarh) आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, एमसीबी की ओर से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को रोजगार मेला सह प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी परिसर में होगा और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्री क्वालिटी सर्विसेज द्वारा गुणवत्ता निरीक्षक (Quality Inspector) के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती (Employment Fair Chhattisgarh) की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीई अथवा बी.टेक योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा।
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। पंजीयन https://erojgar.cg.gov.in पोर्टल अथवा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से किया जा सकता है। केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता (Employment Fair Chhattisgarh) प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।



