
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों (NEET EXAM) और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने तथा छात्रों की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने स्पेशल मेमू ट्रेनों के संचालन के साथ 10 प्रमुख ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
20 और 21 जून को कोरबा-दुर्ग-कोरबा के बीच चलेगी स्पेशल मेमू
कोरबा-दुर्ग-कोरबा मेमू स्पेशल (06801/06802) 20 जून को संचालित होगी। गाड़ी संख्या 06801 कोरबा से सुबह 10 बजे रवाना होकर चांपा, जांजगीर नैला, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर और भिलाई पावर हाउस होते हुए शाम 4:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग से शाम 7:05 बजे रवाना होकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी।
परीक्षा दिवस 21 जून को गाड़ी संख्या 06803 कोरबा-दुर्ग मेमू स्पेशल तड़के सुबह 4 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग से शाम 7:05 बजे चलकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन विशेष ट्रेनों से छात्रों (NEET EXAM) को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी। छिंदवाड़ा-इतवारी पैसेंजर स्पेशल (08823) भी 21 जून को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे छिंदवाड़ा से रवाना होकर रात 10:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।
हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार
परीक्षार्थियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक अस्थायी विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रायपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर 11:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से शाम 4:30 बजे प्रारंभ होकर रात 9:50 बजे कोरबा पहुंचेगी। कोरबा से रायपुर के बीच इसके निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे का मानना है कि इससे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के अभ्यर्थियों (NEET EXAM) को सीधा लाभ मिलेगा।
इन 10 ट्रेनों में मिलेंगे अतिरिक्त जनरल कोच
रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249) : 20 जून को 07 अतिरिक्त कोच।
कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (18250) : 21 जून को 07 अतिरिक्त कोच।
रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18251) : 21 से 23 जून तक 07 अतिरिक्त कोच।
कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (18252) : 22 से 24 जून तक 07 अतिरिक्त कोच।
बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) : 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248) : 20 से 22 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109) : 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18110) : 21 से 23 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) : 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114) : 20 से 22 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।



