झारखण्डदेश

CM Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन पास‍िंग परेड में हुए शामिल, बोले- सरकार महिलाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने को संकल्पित

लेस्लीगंज, नवप्रदेश। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 मुख्यालय में इंडिया रिजर्व बटालियन-10वीं वाहिनी के प्रशिक्षु जवानों के पासिंग परेड समारोह को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

सीएम सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए संकल्पित है। इसका प्रमाण है कि आइआरबी की 442 प्रशिक्षु महिलाएं दो दिन में अभिन्न अंग के रूप में पुलिस में शामिल हो चुकी हैं।

यह महिला सशक्तीकरण की सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं के पुलिस बल में आने से महिला उत्पीड़न के अपराध रोकने में मदद मिलेगी। झारखंड पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ रही हैं।

बता दें कि पासिंग परेड समारोह में 554 प्रशिक्षु जवान ( 372 पुरुष और 182 महिला) शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर पुरुष और महिलाओं ने एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया यह खुशी की बात है।

एक दिन पहले मुसाबनी में आइआरबी की 260 महिला प्रशिक्षुओं को पुलिस बल में शामिल किया गया। आज 182 शामिल हो रही हैं। यह गौरव की बात है। पुलिस बल में बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button