Suicide : ब्लॉक कांग्रेस सचिव का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला |

Suicide : ब्लॉक कांग्रेस सचिव का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला

Suicide Block Congress secretary's body found hanging from fan in suspicious condition

Suicide

जांजगीर/नवप्रदेश। Suicide : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है। दो दिन से घर में कोई नहीं था। दो दिन पहले उनके पति सखाराम यादव दीपावली की छुट्टी मनाकर वापस रायपुर अपने काम पर लौट गया था। सुबह मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इसके बाद घर लौट आईं। उनके पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं। वह दीपावली पर घर आए थे, फिर दो दिन पहले लौट गए। बताया जा रहा है कि, दो दिन से मृतक महिला (Suicide) घर पर अकेली थीं। उनके दोनों बच्चे नाना के घर घूमने के लिए गए हुए हैं।

सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने देखा शव

सचिव अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं। सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था। बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे, लेकिन नहीं खुला। इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई (Suicide) का शव लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ खोला था मोर्चा

ग्रामीणों ने बताया कि अंबिका बाई सखाराम यादव की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उससे एक बच्चा है। अंबिका बाई से भी सखाराम को एक बच्चा है। दोनों बच्चों का पालन अंबिकाबाई और सखाराम मिलकर करते थे। परसदा गांव की सरपंच सुनीता यादव ने बताया कि अंबिका बाई गांव में काफी सक्रिय रहती थीं। वह हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होती थी। सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के खिलाफ महिला समूह के माध्यम से उन्होंने मोर्चा भी खोल रखा था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed