खेल

Shubman Gill ODI Ranking News : नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने से एक कदम दूर शुभमन गिल

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल (Shubman Gill ODI Ranking News) 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल (802 अंक) से केवल एक अंक पीछे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में 188 रन बनाने का फायदा गिल को रैंकिंग में मिला है। अब अगली रैंकिंग में उनके नंबर-1 बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

कोहली-रोहित भी टॉप-5 में बरकरार (Shubman Gill ODI Ranking News)

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। भारतीय बल्लेबाजों का शीर्ष-5 में दबदबा बरकरार है।

जो रूट और बेन डकेट को बड़ा फायदा

भारत के खिलाफ सीरीज में नाबाद 249 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट चार स्थान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बेन डकेट 11 स्थान की लंबी छलांग लगाकर संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जैकब बेथेल भी पांच स्थान के फायदे के साथ 64वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

श्रेयस अय्यर की भी रैंकिंग में सुधार (Shubman Gill ODI Ranking News)

भारत के नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को भी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं। गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button