मनोरंजन

Satluj Movie : रिलीज के कुछ ही दिन बाद बड़ा फैसला, दिलजीत दोसांझ की फिल्म अचानक हुई गायब, दर्शक रह गए हैरान

फिल्म प्रेमियों के बीच इन दिनों एक ही चर्चा तेज है। जिस फिल्म का कई साल से इंतजार किया (Satluj Movie) जा रहा था और जिसे ओटीटी पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही थी, वह अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो गई। फिल्म देख रहे कई दर्शकों ने बीच में स्ट्रीमिंग रुकने और बाद में फिल्म दिखाई न देने की शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

शुरुआत में लोगों को तकनीकी दिक्कत का अंदेशा था, लेकिन कुछ ही देर बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आई। इसके बाद साफ हो गया कि फिल्म को फिलहाल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है, जिससे दर्शकों के बीच निराशा बढ़ गई।

तीसरे दिन ही हटाई गई फिल्म Satluj Movie

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, जिसे पहले पंजाब 95 के नाम से रिलीज किया जाना था, लंबे इंतजार और विवादों के बाद 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी। हालांकि रिलीज के तीसरे दिन ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से अगले आदेश तक हटा दिया गया।

प्लेटफॉर्म ने जारी किया आधिकारिक बयान

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इसके लिए सभी का आभार जताया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण फिल्म को फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं रखा जा सकता। कंपनी ने कहा कि वह सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए फिल्म को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है।

दर्शकों को लौटने का दिया भरोसा

बयान में कहा गया कि मजबूत कहानियों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति उनका भरोसा (Satluj Movie) कायम है। इसी वजह से फिल्म को वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फिल्म दोबारा कब उपलब्ध होगी।

हरभजन सिंह ने भी जताई थी प्रतिक्रिया

पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा था कि जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी सत्ता के दुरुपयोग और न्याय की लड़ाई की याद दिलाती है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन और दिलजीत दोसांझ के अभिनय की भी प्रशंसा करते हुए इसे महत्वपूर्ण कहानी बताया था।

फिल्म की कहानी और कलाकार

यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित (Satluj Movie) है। इसका निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

Related Articles

Back to top button