Rohit Sharma :  रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंचे

Rohit Sharma :  रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंचे

नई दिल्ली, नवप्रदेश। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने फार्म में वापसी के संकेत दे दिए​ हैं। रोहित शर्मा का बल्ला वैसे तो चल रहा था, लेकिन वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे।

लेकिन आज के मैच में जिस तरह रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, उससे साफ नजर आ रहा था कि आज रोहित कुछ अलग ही सोच कर आए (Rohit Sharma) हैं। आज रोहित शर्मा का वही हिटमैन अवतार नजर आया, जैसे वे कुछ महीने पहले करते थे।

रोहित शर्मा ने आज शतक तो लगाया ही है, साथ ही एक और नया कीर्तिमान रचने का काम किया। रोहित शर्मा अब उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें दुनियाभर के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही हैं। रोहित शर्मा अब युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग बनकर सामने उभरे (Rohit Sharma) हैं।

रोहित शर्मा ने आज के मैच में जब शतक पूरा किया, तब तक छह छक्के मार चुके थे। उनके जोड़ीदार के तौर पर मैदान में उतरे शुभमन गिल भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने छक्कों का एक नया कीर्तिमान रच दिया।

रोहित शर्मा वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर तीन पर पहुंच गए हैं, उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ने का काम किया है। रोहित शर्मा के अब 272 छक्के हो गए (Rohit Sharma)  हैं। वहीं सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा ने 270 छक्के लगाने के लिए जहां एक ओर 445 वन डे मैच खेले थे, वहीं रोहित शर्मा ने 272 छक्के लगाने के लिए 241 वन डे मैच ही खेले हैं। अब वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दो ही खिलाड़ी उनसे आगे हैं।

पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी है, ​जिन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *