Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तेज बारिश में भी नहीं हटे लोग, अब दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
सुबह से हो रही बारिश के बीच जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके में अंबेडकर चौक पर अलग ही तस्वीर देखने (Road Protest) को मिली। भीगते हुए ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और जर्जर सड़क के खिलाफ जमकर विरोध जताया। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे तक आंदोलन में शामिल रहे। लोगों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सड़क का निर्माण शुरू होना चाहिए।
मौके पर लगातार नारेबाजी होती रही और राहगीरों की भीड़ भी जुटती गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से खराब सड़क की परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका। इसी नाराजगी के बीच आमरण अनशन के पांचवें दिन आंदोलन और तेज हो गया।
पांचवें दिन भी जारी रहा आमरण अनशन Road Protest
डोंगा, कोहरौद और बलौदाबाजार मार्ग की मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर अपना विरोध और तेज कर दिया।
15 साल से खराब सड़क का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है। जगह जगह गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग उठाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा और बड़ा
आंदोलन कर रहे लोगों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू (Road Protest) नहीं होगा, तब तक आमरण अनशन और चक्काजाम जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी बातचीत करने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।
चार घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
चक्काजाम के चलते बिलासपुर शिवरीनारायण मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार (Road Protest) लग गई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लगातार बारिश के बीच भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।



