Rashifal: वृष राशि के आज दिन शुभ, सिंह राशि वाले वैवाहिक जीवन में तकरार… |

Rashifal: वृष राशि के आज दिन शुभ, सिंह राशि वाले वैवाहिक जीवन में तकरार…

Horoscope 9 September: How will be your day today, people of this zodiac sign may face dilemma in business, possibility of financial gain…

rashifal

मेष: Rashifal: आज आपका मित्र समूह के साथ आनंद-प्रोमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानों से भी लाभ होगा।

वृष: आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा।

कर्क: प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

सिंह: वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पडिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

कन्या: आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा।

तुला: आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानों की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है।

वृश्चिक: आज शांत चित्त से दिन बिताएं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतिएगा।

धनु: नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है।

मकर: आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिकरुप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

मीन: लोभ या लालच में न फंसे। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *