Raid : होटल में पुलिस का रेस्कयू, कमरों से निकाली गईं 35 लड़कियां, 4 थी प्रेग्नेंट

Raid : होटल में पुलिस का रेस्कयू, कमरों से निकाली गईं 35 लड़कियां, 4 थी प्रेग्नेंट

Raid,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। नाइजीरिया से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई। जहां सूचना मिलने पर जब पुलिस ने एक होटल में छापा मारा तो होटल से (Raid) सेक्स स्लेव के रूप में 35 लड़कियां मिली।

साथ ही छापेमार कार्रवाई में 3 संदिग्धों को अरेस्ट भी किया गया। जिनके पास से राइफल, कारतूस और काफी मात्रा में कैश भी बरामद (Raid)  हुआ है।

जिनमें दो लोग होटल के गार्ड बताए जा रहे हैं, जबकि एक शख्स होटल का सहायक प्रबंधक बताया (Raid) जा रहा है।

मामला नाइजीरिया के Anambra राज्य का है। जहां एक रिपोर्ट के मुताबिक एक होटल पर काफी समय से पुलिस को शक था। जब होटल का रेस्क्यू किया गया तो 35 लड़किया मिली, जिनमें से 4 प्रेग्नेंट भी थी।

जानकारी में पता चला कि इन लड़कियों को होटल में बंधक बनाकर रखा गया। जिन्हें एक दिन में 20 लोगों के साथ भेजा जाता था।

जब पुलिस ने उन 20 लड़कियों से पूछताछ की तो लड़कियों ने बताया कि उन्हें ‘सेल्स गर्ल्स’ के रूप में काम दिलाने के नाम पर यहां लाया गया और फिर बंधक बनाकर रखा गया।

एक लड़की ने बताया कि जब कोई लड़की प्रेग्नेंट होती और बच्चे को जन्म देती तो उसके बच्चे को बेच दिया जाता था। होटल में भारी सुरक्षा के कारण कोई भाग भी नहीं सकता था। दिन में एक-एक लड़की को 20 आदमियों के साथ भेजा जाता था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *