स्वास्थ्य

Monsoon Health : बरसात में बढ़ सकती है सांस की परेशानी, डॉक्टर ने बताए अस्थमा के मरीजों के लिए जरूरी बचाव

मानसून की बारिश गर्मी से राहत जरूर देती है, लेकिन यही मौसम कई लोगों के लिए नई मुश्किलें भी लेकर (Monsoon Health) आता है। खासकर अस्थमा से जूझ रहे मरीजों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। नमी बढ़ने, फफूंद बनने और संक्रमण फैलने की वजह से सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए तो अस्थमा के लक्षण अचानक गंभीर हो सकते हैं। इसलिए समय पर दवा लेने के साथ साथ कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है।

जितना हो सके घर के अंदर रहें Monsoon Health

बारिश, तेज हवा और तूफान के दौरान बाहर निकलने से बचें। अगर घर में वातानुकूलित यंत्र का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी ठंडी हवा सीधे चेहरे पर न आने दें, क्योंकि इससे सांस की परेशानी बढ़ सकती है।

बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें

बरसात के मौसम में हवा में फफूंद के कण, धूल और पराग की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में घर से बाहर जाते समय मास्क पहनने से एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों के संपर्क का खतरा कम होता है।

घर को नमी और फफूंद से बचाकर रखें

घर की दीवारों, खिड़कियों और नमी वाले हिस्सों की नियमित जांच करें। यदि कहीं फफूंद दिखाई दे तो उसे तुरंत साफ करें और कमरे में पर्याप्त हवा आने दें। साफ और सूखा वातावरण अस्थमा के मरीजों के लिए बेहतर माना जाता है।

दवा समय पर लेना न भूलें

डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवाएं और इनहेलर का इस्तेमाल करें। बरसात के मौसम में दवा छोड़ना या लापरवाही करना अस्थमा के दौरे का खतरा (Monsoon Health) बढ़ा सकता है।

संक्रमण और ठंडी चीजों से रखें दूरी

मानसून में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही ठंडे पेय, आइसक्रीम और अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें। हल्का गर्म और ताजा भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।

पौष्टिक भोजन और सावधानी दोनों जरूरी

अगर बाहर किसी काम से जाना पड़े तो मास्क पहनना न भूलें। संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा कम (Monsoon Health) हो सकता है।

Related Articles

Back to top button