Mahi Will Be Farewell Match : मैच से होगी धोनी की विदाई, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच...

Mahi Will Be Farewell Match : मैच से होगी धोनी की विदाई, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच…

नई दिल्ली, नवप्रदेश। बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल के 16 वें सीजन की 31 मार्च से शुरुआत हो रही है। लेकिन इन सबके बीच फैंस के लिए बुरी खबर (Mahi Will Be Farewell Match) है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से विख्यात महेन्द्र सिंह धोनी के फेयरवेल मैच की तारीख सामने आ गई है। धोनी 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में आखरी बार दिख सकते हैं।

14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखरी मैच हो सकता (Mahi Will Be Farewell Match) है।

यह इसलिए कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती है तो 14 मई को यह महेन्द्र सिंह धोनी का आखरी मैच होगा।

धोनी की कप्तानी में CSK 4 बार चैंपियन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखरी आईपीएल सीजन होगा। महेन्द्र सिंह धोनी ने इसे लेकर अब तक टीम मैनेजमेंट से आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की (Mahi Will Be Farewell Match) है।

धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही बतौर कैप्टन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 खिताबों पर अपना कब्जा कर चुकी है।

ये होंगे अगले कप्तान

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान की रेस में तीन खिलाड़ियों का नाम आगे चल रहा है। इनमें आंजिक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा इंग्लैज के बेन स्टोक्स का नाम सबसे आगे है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *