धोनी से बचें ! सर्च करने पर मोबाइल, लैपटाॅप पर वायरस करता है हमला |

धोनी से बचें ! सर्च करने पर मोबाइल, लैपटाॅप पर वायरस करता है हमला

mahendra singh dhoni, internet, search, virus, navpradesh

mahendra singh dhoni

नई दिल्ली/नवप्रदेश । पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) का नाम इंटरनेट (internet) पर सर्च (search) करने पर वायरस (virus) माेबाइल, कंप्यूटर व लैपटाॅप पर हमला कर रहा है।

एक सर्वे में यह बात सामने आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। इसीलिये फैन्स लगातार उनके बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन उनकी यही लोकप्रियता अब नेटिजंस के लिये खतरनाक साबित हो रही है।

सर्वे के मुताबिक, सर्च इंजन पर धोनी के बारे में कोई जानकारी ढूंढने के साथ ही खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को अपनी जद में ले लेता है। इससे आपकी अहम जानकारियों के लिये भी खतरा है।

सचिन, सिंधु के बारे में भी सर्चिंग खतरनाक

इसी तरह अन्य खिलाड़ियों में सचिन तेंडुलकर, हरमनप्रीत कौर और पीवी सिंधू के बारे में सर्चिंग भी खतरनाक है। सॉफ्टवेयर सेक्यूरिटी सोल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी मैकफे की ‘मोस्ट डेंजरेस सेलिब्रिटी 2019’ की सूची में धोनी (mahendra singh dhoni) को पहले स्थान पर रखा गया है।

अपने 13वें संस्करण में मैकफे की शोध ने लोकप्रिय हस्तियों की पहचान की है, जो सर्वाधिक जोखिमभरे सर्च परिणाम निर्मित करती हैं। और जिनसे उनके प्रशंसकों को खतरनाक वेबसाइटों एवं वायरस (virus) का खतरा रहता है।

सायबर अपराधी ऐसे बना रहे निशाना

  • धोनी के प्रशंसकों की संख्या देश के साथ ही विदेश में भी है।
  • लिहाजा उनके फैंस सर्च इंजन पर धोनी से जुड़ी जानकारियां ढूंढते रहते हैं।
  • उनकी अपार लोकप्रियता ने साइबर अपराधियों को उपभोक्ताओं को खतरनाक वेबसाइटों की ओर लुभाने का मौका दे दिया।
  • इन्हीं खतरनाक वेबसाइटों के जरिए अपराधी मालवेयर इंस्टॉल कर व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड चुरा सकते हैं। (ए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *