छत्तीसगढ़जॉब्स

Mahasamund Placement Camp : महासमुंद में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 11 – 12 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया (Mahasamund Placement Camp) है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा 11 और 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि 11 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में किया जाएगा, जबकि 12 फरवरी को यह कैंप जनपद पंचायत बागबाहरा में आयोजित होगा। दोनों ही दिनों में कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

इन पदों पर होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों द्वारा भर्ती (Mahasamund Placement Camp) की जाएगी। एसपीएसजी सिक्योरिटी, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे और चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 19,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

वहीं स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को 12,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित (Mahasamund Placement Camp) होना होगा। भर्ती प्रक्रिया मौके पर ही साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। यह प्लेसमेंट कैंप उन युवाओं के लिए खास अवसर है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं और अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button