Khan Sir : खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत में टली राहत, अब हथियारों के दस्तावेजों पर टिकी नजर
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में मंगलवार को अदालत की कार्यवाही पर सबकी नजरें (Khan Sir) टिकी थीं, लेकिन अग्रिम जमानत पर फैसला फिलहाल टल गया। सुनवाई आगे बढ़ने के साथ ही मामले में पुलिस की नई जांच और कुछ अहम दस्तावेज सामने आने की चर्चा तेज हो गई है।
इस बीच जांच एजेंसियों की ओर से हथियारों के लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े नए तथ्यों का दावा किया गया है। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर अब अदालत में अगली सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है।
अग्रिम जमानत पर फैसला बुधवार तक टला Khan Sir
फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को फैसला नहीं हो सका। अदालत ने मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। उम्मीद है कि अगली सुनवाई के दौरान पुलिस अपनी अपडेटेड केस डायरी और जांच से जुड़े नए दस्तावेज अदालत के सामने पेश करेगी।
बॉडीगार्ड के हथियार को लेकर पुलिस का दावा
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि कथित फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार के लाइसेंस को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल सामने आए हैं। जांच के दौरान खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो बॉडीगार्ड के हथियारों का सत्यापन कराया गया, जिसमें पुलिस को कुछ कथित अनियमितताएं मिली हैं। इन्हीं तथ्यों को केस डायरी में शामिल किया गया है।
दूसरे राज्य के लाइसेंस पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार जिस हथियार के इस्तेमाल की बात सामने आई है, वह उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी तालिबर सिंह के नाम पर पंजीकृत बताया गया है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि उत्तर प्रदेश के लाइसेंस के आधार पर बिहार में सुरक्षा ड्यूटी कैसे की जा रही थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई थी या नहीं।
अनुमति और सूचना की भी हो रही जांच
पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में बिहार में हथियार लेकर आने और सुरक्षा ड्यूटी करने के लिए आवश्यक अनुमति से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध (Khan Sir) नहीं मिले हैं। इसके अलावा यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय प्रशासन, संबंधित थाना या आर्म्स प्राधिकरण को इस संबंध में पूर्व सूचना दी गई थी या नहीं। इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।
इन सवालों पर टिकी है जांच
जांच एजेंसियां फिलहाल चार प्रमुख बिंदुओं पर पड़ताल कर रही हैं। इनमें बिहार में हथियार लाने की अनुमति, सुरक्षा ड्यूटी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन, हथियार के लाइसेंस की वैधता और स्थानीय प्रशासन को सूचना देने से जुड़े नियम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी पहलुओं पर जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अब अगली सुनवाई पर नजर
अदालत में मंगलवार की सुनवाई टलने के बाद अब बुधवार की कार्यवाही को इस मामले का अहम पड़ाव माना (Khan Sir) जा रहा है। संभावना है कि पुलिस अपनी नई केस डायरी और हथियार सत्यापन से जुड़े दस्तावेज अदालत में पेश करेगी इसके बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अदालत खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर निर्णय ले सकती है।


