Khairagarh by-Election : कांग्रेस का है विशवास... ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे |

Khairagarh by-Election : कांग्रेस का है विशवास… ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे

Khairagarh by-Election : Congress has faith... will win with historic votes

Khairagarh by-Election

रायपुर/नवप्रदेश। Khairagarh by-Election : खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड मतो से चुनाव जीतने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में भाजपा के पास नकारात्मकता के सिवा कुछ भी नहीं है।

इसके विपरीत कांग्रेस अपने सरकार के सवा तीन साल के काम और घोषणा (Khairagarh by-Election) पत्र को लेकर जनता के पास जा रही है। जनता कांग्रेस सरकार के जनहितकारी कार्यो और 2018 के विधानसभा चुनाव के जन घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को देखते हुये खैरागढ़ चुनाव के लिये बनाये गये घोषणा पत्र पर भरोसा कर रही है।

BJP ने खैरागढ़ को जिला बनाने की पहल क्यों नहीं किया?

लोग भाजपा से सवाल कर रहे 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, भाजपा ने खैरागढ़ को जिला बनाने के लिये पहल क्यों नहीं किया? कांग्रेस तो चुनाव जीतने 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को जिला बना कर क्षेत्र के विकास के नये मार्ग खोलने जा रही है। भाजपा के पास क्षेत्र के विकास का कोई विजन नहीं है। भाजपा के नेता कांग्रेस का विरोध करते-करते जन सरोकारों का भी विरोध करने लग गये है। रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल जिला बनाने का विरोध कर रहे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 2500 में धान खरीदी का विरोध कर रहे है।

तब रमन सरकार ने लाठी चार्ज करवाया था

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के गंडई के लोग जब तहसील बनाने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे थे तब रमन सरकार ने उन पर लाठी चार्ज करवाया था, दर्जनों लोगों को विभिन्न गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करवाया गया था। आज कांग्रेस खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को जिला बना रही है तो भाजपाईयों को इसमें भी पीड़ा हो रही है।

कांग्रेस खैरागढ़ के विकास (Khairagarh by-Election) के लिये हमेशा से कृत संकल्पित रही है जब खैरागढ़ के स्व. विधायक देवव्रत सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया तब मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिये 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किया। खैरागढ़ में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को बजट में स्वीकृत किया गया। साल्हेवारा को तहसील बनाने और जालबांधा को उप तहसील बना कर संपूर्ण क्षेत्र के लोगों की सहूलियत और प्रशासनिक कठिनाई दूर करने का काम कांग्रेस सरकार करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष देवव्रत सिंह की आदम कद जीवंत प्रतिमा लगाने के कांग्रेस के संकल्प ने क्षेत्र के लोकप्रिय दिवंगत नेता के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *