Summer Special Train : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, इन 10 विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अब आसानी से मिलेगा सफर का मौका
गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला (Summer Special Train) लिया है। जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही थी, उनके लिए अब राहत की खबर है। उत्तर रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर चल रही विशेष ट्रेनों का संचालन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस फैसले से दिल्ली, रांची, इंदौर, ओखा, भावनगर, प्रतापनगर और अन्य रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त फेरे का लाभ मिलेगा। रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
10 विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया Summer Special Train
उत्तर रेलवे ने कुल 10 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। अब ये ट्रेनें जून के अंतिम सप्ताह में बंद होने के बजाय जुलाई और अगस्त 2026 के पहले सप्ताह तक चलेंगी। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा करना आसान होगा।
आनंद विहार और रांची रूट को मिली राहत
रांची से आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 4 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से रांची विशेष ट्रेन 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के चार चार अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
इसी तरह इंदौर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 28 जून से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार चलेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन से इंदौर विशेष ट्रेन 29 जून से 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के नौ नौ अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।
इन ट्रेनों के भी बढ़े फेरे
रेलवे ने प्रतापनगर से लालकुआं, ओखा से शकूर बस्ती और भावनगर टर्मिनस से शकूर बस्ती के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है। इन ट्रेनों को चार से पांच अतिरिक्त फेरे दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।
समय और ठहराव में नहीं होगा बदलाव
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी विशेष ट्रेनों का समय, ठहराव और संचालन व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। केवल संचालन अवधि और फेरों की संख्या बढ़ाई (Summer Special Train) गई है।
यात्रा से पहले यहां करें जानकारी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, सीटों की उपलब्धता और अन्य जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139, रेलमदद ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।



