Kabiradham News : : सगाई से लौट रहे लोगों की पिकअप खाई में गिरी, 25 घायल, 09 की हालत गंभीर

Kabiradham News : : सगाई से लौट रहे लोगों की पिकअप खाई में गिरी, 25 घायल, 09 की हालत गंभीर

कबीरधाम, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सगाई से लौट रहे लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप खाई में जा गिरी है। हादसे 25 लोग घायल हुए हैं ।

जिनमें 09 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया (Kabiradham News) है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा लोहारा थाना अंतर्गत घानीघूंटा घाट के पास का है। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में बेमेतरा जिला के सिंघनपुरी निवासी गोड परिवार अपने बेटे की सगाई करने सराईपतेरा गांव आए हुए थे।

वहीं सगाई समारोह खत्म होने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे (Kabiradham News) थे। इस बीच वह हादसा का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिनमें 09 घायलों की हालत काफी गंभीर थी जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया (Kabiradham News) गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *