JP Nadda : दिल्ली में हुई अहम मुलाकात, खुलेंगे विकास के नए रास्ते, कई मुद्दों पर बनी सहमति
नई दिल्ली में गुरुवार को छत्तीसगढ़ से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर अहम चर्चा देखने (JP Nadda) को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।
बैठक को लेकर सरकारी स्तर पर भी सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर चिकित्सा सुविधाओं और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई है।
कई विभागों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा JP Nadda
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि क्षेत्र, उर्वरक व्यवस्था तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भारत सरकार के सहयोग से राज्य के विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास (JP Nadda) कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र और राज्य के समन्वय से विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर विशेष फोकस
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करने और आवश्यक क्षेत्रों में बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही औषधि और उर्वरक से जुड़े विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।



