छत्तीसगढ़

Jagannath Rath Yatra : मूसलाधार बारिश के बीच भी नहीं थमी भगवान की रथयात्रा, आस्था के इस नजारे ने हर किसी का मन मोह लिया

रिपोर्टर – साहिल राज लहरे

बम्हनीडीह नगर में गुरुवार को सुबह से हो रही तेज बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा (Jagannath Rath Yatra) नहीं सकी। बारिश की बूंदों के बीच जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ नगर की सड़कों पर निकला तो चारों ओर जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजने लगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भीगते हुए रथ के साथ चलते रहे और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। जगह जगह श्रद्धालु भगवान के स्वागत के लिए खड़े रहे और रथयात्रा के गुजरते ही दर्शन के लिए उमड़ पड़े। बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा नगर देर तक भक्ति के रंग में रंगा रहा।

वैष्णव निवास से निकली भव्य रथयात्रा Jagannath Rath Yatra

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा नगर के वैष्णव निवास से प्रारंभ हुई। गाजे बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली यह शोभायात्रा बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और बाद में पुनः वैष्णव निवास पहुंची।

बारिश में भी रथ के साथ चलते रहे श्रद्धालु

पूरे मार्ग में लगातार वर्षा होती रही, लेकिन श्रद्धालु बिना रुके भगवान के रथ के साथ चलते (Jagannath Rath Yatra) रहे। कई श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और जयघोष करते हुए नृत्य करते नजर आए। आस्था और उत्साह का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

रास्ते भर श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

रथ में महाराज दशरथ वैष्णव मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा बम्हनीडीह

रथयात्रा के दौरान नगरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान का स्वागत किया और धार्मिक परंपरा का निर्वहन (Jagannath Rath Yatra) किया। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन को सफल बनाने में लखन वैष्णव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button