Mahua Liquor : कच्ची महुआ शराब का कारोबार चलाने वाली महिला तक ऐसे पहुंची पुलिस, कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
रिपोर्टर – साहिल राज लहरे
जांजगीर चांपा जिले के करही गांव में गुरुवार को पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय (Mahua Liquor) बनी रही। अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में सक्रियता बढ़ाई। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की नजरें भी पुलिस पर टिकी रहीं और कुछ ही देर में एक महिला को शराब के साथ पकड़ लिया गया।
इलाके में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखी जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और मौके से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों में भी हलचल देखी गई।
15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद Mahua Liquor
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बिर्रा पुलिस ने करही निवासी नागेश्वरी बंजारे उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अवैध शराब पर लगातार चल रही कार्रवाई
जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान (Mahua Liquor) चला रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, पुलिस सहायता केंद्र करही प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, वीरेंद्र टंडन, आरक्षक सत्य प्रकाश भारद्वाज तथा महिला आरक्षक रितु लहरे सहित थाना बिर्रा और पुलिस सहायता केंद्र करही के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



