छत्तीसगढ़

Investment in Chhattisgarh: निवेश और विकास की असीम संभावनाओं का केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय

रायपुर/नवप्रदेश। नवा रायपुर में आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ (Investment in Chhattisgarh) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की औद्योगिक क्षमता, नई उद्योग नीति, और बस्तर के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047‘ के लक्ष्य को साकार करने में छत्तीसगढ़ अपने संसाधनों और कुशल कार्यबल के दम पर एक अहम भूमिका निभाएगा।

औद्योगिक क्षमता और ‘विजन 2047

  • स्टील उत्पादन: देश का 20% स्टील छत्तीसगढ़ (Investment in Chhattisgarh) में उत्पादित होता है (चिनाब नदी का सबसे ऊंचा पुल इसी स्टील से बना है)। सरकार ने 2030 तक इस उत्पादन को 45 मिलियन टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
  • ऊर्जा और कोयला: राज्य देश के 20% कोयले का उत्पादन करता है। वर्तमान में 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिसे 60 हजार मेगावाट तक ले जाने का लक्ष्य है। हालिया एनर्जी समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
  • विजन डॉक्यूमेंट: ‘विकसित भारत की तर्ज पर मिशन मोड में ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर काम किया जा रहा है।

नई उद्योग नीति और 8.23 लाख करोड़ का निवेश

राज्य की नई औद्योगिक नीति (Investment in Chhattisgarh) के तहत पावर, आईटी, स्टील, टेक्सटाइल, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उद्यम लगाने पर पूंजी, ब्याज और नई तकनीक की खरीद पर आकर्षक सब्सिडी के साथ-साथ स्टांप ड्यूटी में भी छूट दी जा रही है। इन रियायतों के परिणामस्वरूप राज्य को अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

बस्तर की नई पहचान: नक्सलवाद से इको-टूरिज्म तक

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत (Investment in Chhattisgarh) का स्वप्न साकार हो रहा है, जिससे बस्तर इको-टूरिज्म के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अपील की कि वह बस्तर की पहचान नक्सलवाद और हिंसा से हटाकर वहां की वास्तविक प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांति की कहानियों को दुनिया के सामने लाए। पर्यटन बढऩे से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए होटल, होम-स्टे, हस्तशिल्प और गाइड सेवाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकास

भारत के मध्य में स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स के लिए बेहद उपयुक्त है। राज्य में 3500 किलोमीटर से अधिक फैले राष्ट्रीय राजमार्ग और तेजी से विकसित होता रेल नेटवर्क देश के हर कोने में आपूर्ति को आसान बनाता है। इसके लिए नई लॉजिस्टिक नीति भी तैयार की गई है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए इसे सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास और जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button