ICG Recruitment 2022 : इंडियन कोस्ट गार्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, 10वीं-12वीं वालें भी कर सकते हैं इसमें अप्लाई

ICG Recruitment 2022 : इंडियन कोस्ट गार्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, 10वीं-12वीं वालें भी कर सकते हैं इसमें अप्लाई

ICG Recruitment 2022,

नई दिल्ली, नवप्रदेश: इंडियन कोस्ट गार्ड के नॉर्थ-वेस्ट रीजन के मुख्यालय ने ग्रुप सी (ICG Recruitment 2022) पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जिनमें 10वीं-12वीं पास लोग भी अप्लाई कर सकते हैं।

जानें कैसे करना है अप्लाई –

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन यानी डाक से करना है। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को आवेदन (ICG Recruitment 2022) साधारण डाक से भेजना है। आवेदन फॉर्म भेजने (ICG Recruitment 2022) का पता है- कमांडर हेडक्वॉर्टर, कोस्ट गार्ड रीजन (नॉर्थ वेस्ट), पोस्ट बॉक्स नंबर- 09, सेक्टर- 11, गांधीनगर, गुजरात-382010।

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

लश्कर- 3 पद
स्टोर कीपर- 2 पद

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी भर्ती 2022 सैलरी

लश्कर ग्रुप सी नॉन गैजटेड नॉन मिनिस्ट्रियल- 5200-20200 और ग्रेड पे 1800 रुपये
स्टोर कीपर ग्रुप सी नॉन गैजटेड नॉन मिनिस्ट्रियल-लेवल-2, 19900 रुपये प्रति माह

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी भर्ती 2022 आवश्यक शैक्षिक योग्यता

लश्कर- उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए।
स्टोर कीपर- उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कम से कम एक साल स्टोर हैंडलिंग का अनुभव होना चाहिए।

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी भर्ती 2022 सेलेक्शन क्राइटेरिया

उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *