Hemant Soren Announcement : 55 हजार रिक्त पदों की होगी पूर्ति, इन विभागों में होंगी इतनी भर्तियां

Hemant Soren Announcement : 55 हजार रिक्त पदों की होगी पूर्ति, इन विभागों में होंगी इतनी भर्तियां

Hemant Soren Announcement,

रांची/नवप्रदेश। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 विभागों में रिक्त पदों को पूर्ति करने के आदेश (Hemant Soren Announcement) दिए हैं।

साथ ही साथ उन्होने इस विषय पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द से 55 हजार रिकत पदों को भरने की कार्यप्रणाली (Hemant Soren Announcement) शुरू की जाए। वहीं गृह विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय भवन में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित (Hemant Soren Announcement) कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी रखी।

गृह विभाग के 13473, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 38000 तथा वन विभाग के 4051 विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इसके बाद इन रिक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति प्रारंभ होने से राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा और संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरा जा सकेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव-सह- प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल.ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे,

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *