छत्तीसगढ़

Hatia LTT Summer Special Train Extension : हटिया-एलटीटी-हटिया समर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 15 जुलाई तक चलेगी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और समर सीजन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य चलाई जा रही साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार (Hatia LTT Summer Special Train Extension) कर दिया गया है। पहले इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 जुलाई 2026 तक ही तय था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है।

अब इस शेड्यूल के तहत चलेंगी ट्रेनें

गाड़ी संख्या 08609 (हटिया से एलटीटी): हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए यह समर स्पेशल ट्रेन अब प्रत्येक सोमवार को 13 जुलाई 2026 तक अपनी सेवाएं देगी। गाड़ी संख्या 08610 (एलटीटी से हटिया): वापसी में एलटीटी से हटिया के लिए यह ट्रेन अब प्रत्येक बुधवार को 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और आगामी दिनों में होने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button