GeM Sustainable Procurement Award: ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची

रायपुर । छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) (GeM Sustainable Procurement Award) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिष्ठित ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। GeM के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष के समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रखी गई थी।
राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को यह सम्मान GeM के प्रभावी उपयोग, और इसके माध्यम से शासकीय खरीदी के मूल्य तथा मात्रा में दर्ज की गई अभूतपूर्व वृद्धि के लिए दिया गया है।
मुख्य उपलब्धियाँ और आंकड़े
खरीदी में 113 प्रतिशत की भारी वृद्धि: वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़ (GeM Sustainable Procurement Award) में GeM के माध्यम से शासकीय खरीदी बढ़कर ₹3,935 करोड़ पर पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 113% अधिक है।
खुली प्रतिस्पर्धा से ₹130 करोड़ की बचत: GeM प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य शासन को ₹130 करोड़ की सीधी बचत हुई है। पिछले तीन वर्षों में कुल बचत ₹235 करोड़ पहुँच चुकी है।
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) को ₹1,800 करोड़ के ऑर्डर: छोटे उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाते हुए इस अवधि में MSEs से खरीदी 61% बढ़कर ₹1,800 करोड़ हो गई, जो निर्धारित 25% के लक्ष्य से कहीं अधिक है।
विभिन्न वर्गों की भागीदारी में रिकॉर्ड उछाल:
- महिला उद्यमियों से खरीदी में 97% की वृद्धि।
- एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों से खरीदी में 108% की वृद्धि।
- स्टार्टअप्स से खरीदी में सर्वाधिक 178% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता
इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि GeM ने छत्तीसगढ़ (GeM Sustainable Procurement Award) के उद्यमियों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे शासकीय मांग और बड़े बाजार से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम दिया है। उन्होंने कहा कि खुला और पारदर्शी डिजिटल मार्केटप्लेस प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को समान अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण को नई गति मिल रही है।



