Flight Accident : देखते ही देखते समुद्र में समा गया यात्रियों से भरा प्लेन, दिल दहला देने वाला नजारा

Flight Accident : देखते ही देखते समुद्र में समा गया यात्रियों से भरा प्लेन, दिल दहला देने वाला नजारा

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर रोजाना कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। कई बार प्लेन क्रैश के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। बता दें कि कई बार प्लेन में खराबी आ जाने पर या अन्य कई कारणों की वजह से प्लेन क्रैश हो जाते (Flight Accident) हैं।

बता दें कि प्लेन क्रैश में यात्रियों के बचने की संभावना काफी कम होती है। ऐसा ही प्लेन क्रैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह घटना बहुत पहले की है लेकिन इसका वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा (Flight Accident) है।

समुद्र में समाया यात्रियों से भरा प्लेन

सोशल मीडिया पर Guru of Nothing नाम के ट्विटर अकाउंट पर इस प्लेन क्रैश के वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री प्लेन समुद्र के उपर उड़ता नजर आ रहा है।

लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि प्लेन में कोई खराबी आ गई है। इसकी वजह से प्लेन उड़ नहीं पा रहा है और पानी के बिल्कुल पास नजर आ रहा है। अचानक वह प्लेन समुद्र में क्रैश हो जाता है और देखते ही देखते पानी में समा जाता (Flight Accident)  है।

https://twitter.com/GuruOfNothing69/status/1659292784518393862

प्लेन को कर लिया गया था हाइजैक

यह घटना 23 नवंबर 1996 की है। दरअसल, इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को तीन इथियोपियंस ने हाइजैक किया था। उस दौरान प्लेन के कैप्टन ने इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को कोमोरोस द्वीप पर उतारने का प्रयास किया लेकिन विमान क्रैश हो गया। हाइजैक करने वाले इथियोपियंस ऑस्‍ट्रेलिया में राजनीतिक शरण की मांग कर रहे थे।

122 लोगों की हो गई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में उस वक्त 172 यात्री सवार थे। वहीं इस दुर्घटना में 122 यात्रियों की मौत हो गई थी। कुछ लोगों को बचा भी लिया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को बचाया जा रहा है। इस घटना ने दुलिया को दहला दिया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *