छत्तीसगढ़

Durg Incident : दुर्ग में एक ही घर से उठीं चार अर्थियां, आर्य नगर की घटना से इलाके में पसरा सन्नाटा

दुर्ग के आर्य नगर इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप (Durg Incident) मच गया जब एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर जमा हो गए। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा और दहशत का माहौल बना रहा। लोग एक दूसरे से यही पूछते नजर आए कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ जिसने पूरा परिवार खत्म हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे घर का निरीक्षण किया गया। इलाके में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर चर्चा करता दिखाई दिया।

पति पत्नी फंदे पर लटके मिले : Durg Incident

पुलिस के मुताबिक घर के अंदर गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू फांसी के फंदे पर लटके मिले। वहीं परिवार के दो बच्चे मृत अवस्था में कमरे में पड़े हुए थे। मृतकों में 13 वर्षीय पुत्री दृष्णा साहू और 11 वर्षीय पुत्र यशांत साहू शामिल हैं। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घर से मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला (Durg Incident) है। शुरुआती जानकारी में उसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस नोट की जांच कर रही है और पूरे मामले की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की जा रही है।

मर्ग कायम कर जांच शुरू

मोहन नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button