Dance On Metro Station : मेट्रो स्टेशन पर लड़की अचानक करने लगी डांस, हैरान रह गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो

Dance On Metro Station : मेट्रो स्टेशन पर लड़की अचानक करने लगी डांस, हैरान रह गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली, नवप्रदेश। दिल्ली मेट्रो अब हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब दिल्ली मेट्रो की चर्चा न होती हो। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़े इतने वीडियो सामने आ रहे हैं कि लगता है कि यह वीडियो बनाने वालों का अड्डा बन गया है।

दिल्ली मेट्रो में वीडियो क्रिएटर्स खूब वीडियो बना रहे (Dance On Metro Station) हैं। इसके चलते मेट्रो मीडिया के सेंटर में बनी हुई है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की डांस कर रही होती है।

मेट्रो के भीतर लड़की काफी जबरदस्त डांस करती है

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो स्टेशन पर नजर आ रही है। गाना बजते ही लड़की डांस करने लगती (Dance On Metro Station) है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लड़की भोजपुरी गाने पर खूब डांस करती है। वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की को डांस करते देख कुछ लोग हैरान रह गए।

दिल्ली मेट्रो ने दिया साफ निर्देश

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो यानी डीएमआरसी ने साफ निर्देश दिया है कि दिल्ली मेट्रो में किसी भी तरह की फिल्म या वीडियो बनाने पर बैन है। इसके साथ ही लोगों से दिल्ली मेट्रो में डांस नहीं करने की अपील की है। इससे यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानी होती है। इन सबके बावजूद भी वीडियो क्रिएटर दिल्ली मेट्रो के भीतर खूब वीडियो बना रहे हैं।  

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *