संस्कृति मंत्री अमरजीत ने आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन की तैयारी का लिया जायजा

संस्कृति मंत्री अमरजीत ने आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन की तैयारी का लिया जायजा

Culture Minister Amarjeet took stock of preparations for organizing tribal dance festival

Tribal Fest 2021

Tribal Fest 2021 : दिया जा रहा है फ़ाइनल टच

रायपुर/नवप्रदेश। Tribal Fest 2021 : 28 अक्टूबर से तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य मंच एवं शासकीय विभागों के स्टॉल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयार हो रहे मुख्य मंच और शासकीय विभागों के स्टालों सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने मुख्य समारोह स्थल (Tribal Fest 2021) के साथ-साथ विभागीय स्टालों में बिजली-पानी, साज-सज्जा सहित आगंतुकों के आने-जाने के व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाये।

इसके अलावा एक नवम्बर को 21वां राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जाना है। इस दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री भगत ने पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा केंद्र, पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण सहित संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

DGP डीएम अवस्थी ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह कार्यक्रम (Tribal Fest 2021) स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है।

उन्होंने कहा कि समारोह में आए अतिथि, अंतरराष्ट्रीय व अंतर राज्य प्रतिभागियों एवं दर्शकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उनसे विनम्रता पूर्ण व्यवहार करें ताकि किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अंकुश लगाने के निर्देश दिए है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *