CM Soren : गुमला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन, कहा- बीजेपी ने झारखंड को चारागाह बनाकर लूटा

CM Soren : गुमला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन, कहा- बीजेपी ने झारखंड को चारागाह बनाकर लूटा

गुमला, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड को चारागाह बनाकर लंबे समय तक लूटा। वर्ष 2019 में झारखंड में झामुमो की सरकार नही बनती तो आज राज्य बर्बाद हो जाता।

मुख्यमंत्री सोमवार को गुमला में खतियानी जोहार यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। देर शाम सीएम लोहरदगा पहुंचे और कई लोगों की पीड़ा सुनी।

18 साल तक आदिवासियों का शोषण किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद 18 साल आदिवासियों का शोषण करने वाली पार्टी की सरकार रही जिसने राज्य को लूटा। वर्ष 2019 में झामुमो के सरकार में आने के बाद आदिवासी-मूलवासी के हितों की रक्षा के लिए कई फैसले लिए गए। इससे विपक्ष का हाजमा खराब हो गया। वे बदनाम करना चाहते हैं।

गुमला, संवाददाता। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में खुशहाली का माहौल है, जो विपक्षी दलों को सुहा नहीं रहा है। इसलिए वे लोगों को हिंदु-मुस्लिम और आदिवासियों को आपस में लड़ाने का फॉर्मूला अपना रहे हैं।

इसके सहारे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। हम भगवान बिरसा और तिलकामांझी के संघर्षों को मिटने नहीं देंगे। सीएम सोरेन सोमवार को जिला मुख्यालय के पुग्गू हवाई अड्डा में खतियानी जोहार यात्रा के तहत विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सजग हो गए हैं झारखंड में सभी संप्रदाय के लोग
सीएम ने कहा कि अब झारखंड के सभी संप्रदाय और समाज के लोग राजनैतिक रूप से जागरूक और सजग हो गये हैं। विपक्षी दलों की षडयंतकारी साजिश कामयाब नहीं होंने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की आत्मा वह भावना हर तरह से समझ रहे हैं।

विपक्षी अपने पाप छिपाने के लिए उन पर तरह-तरह के आरोप लगा पाप का ठिकरा फोड़ना चाहते हैं। पर वे इससे वे घबराने वाले नहीं हैं। शिबू सोरेन ने अलग राज्य दिया, तो हेमंत सोरेन ने कानून बनाकर 32 का खतियान दिया। सीएम ने कहा कि भाजपा झारखंड गठन पर मोहर लगा कर यह राज्य निर्माण का श्रेय लेने का प्रयास करते रहे हैं।

राज्य सरकार ने 1932 का खतियान,ओबीसी को 27 प्रतिशत का आरक्षण और सरना कोड लागू करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है, हिम्मत है,तो इसे लागू करायें।

राज्य के गांवों को मजबूत करना होगा, तभी यह राज्य मजबूत होगा। उन्होंने आदिवासी समुदाय की महिलाओं से हड़िया-दारू नहीं बेचने की अपील करते हुए सरकार की योजनाओ का लाभ लेने की बात कही। इससे पूर्व सीएम पुग्गू हवाई अड्डा पहुंचे। मौके पर गुमला डीसी सुशांत गौरव, एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बुके देकर अगवानी की।

सोमवार देर शाम लोहरदगा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
सोमवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के साथ लोहरदगा जिले के दक्षिणी द्वार कंडरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोहरदगा के उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी आर रामकुमार व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

यहां से करीब एक किमी पर स्थित कंडरा में सरना स्थल पहुंचकर पूजा की। यहां जिला राजी पडहा सरना प्रार्थना सभा द्वारा आयोजित सरना पूजा स्थल में स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।

सीएम ने कहा कि वनाधिकार कानून को झारखंड में लागू नहीं किया जाएगा। इसमें किया गया संशोधन खतरनाक है। प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इससे अवगत करा दिया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *