छत्तीसगढ़देश

Kulgam terror attack: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- ‘कायराना कृत्य का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’

Kulgam terror attack: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों पीडि़त परिवारों के लिए की 20-20 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री ने जताया शोक


रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले (Kulgam terror attack) में छत्तीसगढ़ के दो निवासियों—दीपक रात्रे और भूपेन्द्र—की हत्या के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली प्रवास पर मौजूद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने पीडि़त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

आतंकियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हमले (Kulgam terror attack) की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा, देश आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। इस कायराना कृत्य में शामिल आतंकियों को उनके अपराध की सख्त सजा मिलेगी और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राज्य सरकार और प्रशासन की पहल

  • 20-20 लाख की आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों पीडि़त परिवारों को 20-20 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री ने इस संवेदनशील फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
  • प्रशासनिक समन्वय: उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और तुरंत सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
  • स्थानीय स्तर पर सहायता: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं। वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पीडि़त परिवारों को आवश्यक सहायता पहुँचाने में जुटे हैं।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button