छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rice: छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव को मिलेगी गति

Chhattisgarh Rice: सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगी 250 रेलवे रैक

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, (Chhattisgarh Rice) खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

250 रेलवे रैक प्रति माह की मांग

चावल के समयबद्ध उठाव और परिवहन में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक आवंटित करने का अनुरोध किया।

धान खरीदी होगी सुचारु

Chhattisgarh Rice: गोदामों से चावल का उठाव तेजी से होने पर नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह बनेगी, जिससे आगामी सीजन में किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संचालित हो सकेगी।

73 लाख टन का लक्ष्य

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है।

सकारात्मक आश्वासन

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button