छत्तीसगढ़

Kanker School Girls Toilet: जिले के 254 सरकारी स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय, 139 को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

कांकेर (उत्तर बस्तर): ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों (Kanker School Girls Toilet) में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कांकेर जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिले के ऐसे 254 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है, जहां बालिका शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन सभी विद्यालयों में अब ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत जी-रामजी’ योजना के तहत नए बालिका शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

139 स्कूलों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी, Kanker School Girls Toilet

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हरेश मंडावी ने बताया कि चयनित 254 विद्यालयों में से 139 स्कूलों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। (Kanker School Girls Toilet) शेष बचे प्रस्तावों की स्वीकृति प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कर तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

बालिकाओं की शिक्षा और गरिमा की दिशा में अहम कदम

जिला प्रशासन के मुताबिक, यह पहल केवल स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विस्तार नहीं है, बल्कि इसके कई सकारात्मक परिणाम होंगे। स्कूलों में अलग और सुरक्षित शौचालय होने से बालिकाओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और सुविधाओं के अभाव में स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की प्रवृत्ति में कमी आएगी। (Kanker School Girls Toilet) इसके साथ ही, किशोरियों को स्वच्छता संबंधी आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा।

विकासखंड वार चयनित और स्वीकृत स्कूलों की स्थिति

जिले के सातों विकासखंडों (ब्लॉक) में शौचालय निर्माण को लेकर प्रशासन ने आंकड़े जारी किए हैं। विकासखंड के अनुसार चयनित और स्वीकृत स्कूलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • अंतागढ़: कुल 40 स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें से 13 को स्वीकृति मिल चुकी है।
  • भानुप्रतापपुर: यहां 40 स्कूलों का चयन हुआ है, जिसमें से 23 के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो गई है।
  • चारामा: कुल 36 चयनित स्कूलों में से 18 में निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी गई है।
  • दुर्गूकोंदल: यहां 25 स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें से 22 को स्वीकृति मिल चुकी है।
  • कांकेर: इस विकासखंड में 25 चयनित स्कूलों में से 08 के लिए मंजूरी दी गई है।
  • कोयलीबेड़ा: कुल 50 चयनित स्कूलों में से 26 विद्यालयों में निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।
  • नरहरपुर: यहां 38 स्कूलों का चयन हुआ है, जिनमें से 29 के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि बाकी बचे स्कूलों के लिए (Kanker School Girls Toilet) भी स्वीकृति जल्द जारी हो, ताकि सभी 254 स्कूलों में निर्माण कार्य समय पर पूरा कर छात्राओं को राहत दी जा सके।

Hemant Dhote

संक्षिप्त विवरण हेमंत धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्तित्व हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) वे निरंतर इस संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हेमंत धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से पत्रकारिता पत्रकारिता की है। 'दैनिक नव प्रदेश' द्वारा इस विश्वविद्यालय के जनसंचार (Mass Communication) और पत्रकारिता के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण (Internship) और रोजगार (Placement) के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में इनकी भूमिका रहती है।

Related Articles

Back to top button