Ganga Flood : गंगा के तेज बहाव के आगे नहीं टिक सके विशाल टावर, देखते ही देखते नदी में समा गई हाईटेंशन लाइन
मेरठ में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर अब खतरनाक असर दिखाने (Ganga Flood) लगा है। तेज बहाव और कटान के चलते हस्तिनापुर क्षेत्र में 220 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन विशाल टावर नदी में गिर गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच मेरठ के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास नदी के तेज बहाव ने ट्रांसमिशन लाइन के तीन टावरों को अपनी चपेट में ले लिया।
तेज कटान से गिरे तीन टावर Ganga Flood
बताया गया कि यह ट्रांसमिशन लाइन दौराला के मटौर 765 केवीए स्टेशन से बिजनौर के नहटौर 220 केवी स्टेशन तक जाती है। गंगा में बढ़े पानी और तेज कटान के कारण नदी के बीच बने तीनों टावर धराशायी हो गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विशाल हाईटेंशन टावरों को तेज बहाव के बीच नदी में गिरते देखा जा सकता है।

बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है असर Ganga Flood
220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग बिजलीघरों से सब स्टेशन तक बड़ी मात्रा में बिजली पहुंचाने के लिए किया जाता है। टावर गिरने के बाद इस लाइन का संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विभाग के बयान का इंतजार
फिलहाल इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी (Ganga Flood) नहीं किया गया है। अधिकारी नुकसान का आकलन और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।



