रायपुर/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री (cm baghel congratulates somani)  भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सोमानी (somani express gratitude to cm baghel) ने अपने परिवार के साथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री (cm baghel congratulates somani) बघेल से यहां उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

सोमानी (somani expresses gratitude to cm baghel) ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

cm baghel congratulates somani somani, express gratitude cm, navpradesh,
cm baghel congratulates somani

इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सोमानी की सकुशल रिहाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता के लिए पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।