छत्तीसगढ़

CM Action : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का सख्त तेवर, बैठक के बीच ही अधिकारी पर गिरी निलंबन की कार्रवाई

सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले के दौरे के दौरान गुरुवार को प्रशासनिक अमले में उस समय हलचल बढ़ गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक सख्त (CM Action) नजर आए। शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और कई शिकायतों को मौके पर ही गंभीरता से लिया। अधिकारियों के चेहरे पर भी पूरे समय तनाव साफ दिखाई देता रहा।

चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक के दौरान माहौल और ज्यादा गंभीर हो गया। पेयजल संकट, स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम और खाद वितरण में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री ने खुलकर नाराजगी जताई। बैठक में मौजूद अधिकारियों के बीच उस समय सन्नाटा छा गया जब कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त पर तत्काल कार्रवाई : CM Action

कोरिया जिले में किसानों को खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

पेयजल समस्या पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट को लेकर कलेक्टरों को कड़ी (CM Action) फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है वहां हर हाल में टैंकरों के जरिए नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही पर कलेक्टर सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे।

स्कूलों के परीक्षा परिणाम पर भी सवाल

समीक्षा बैठक में स्कूलों के कमजोर परीक्षा परिणाम को लेकर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को आगामी शिक्षा सत्र के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश (CM Action) दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि आने वाले समय में परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके।

ग्रामीणों से आत्मीयता से मिले मुख्यमंत्री

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमस्या निवारण शिविरों में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सूरजपुर जिले के ग्राम रामपुर में उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई।

इसके अलावा बच्चों का अन्नप्राशन और नामकरण भी किया गया। एक ओर मुख्यमंत्री का सौम्य व्यवहार नजर आया तो दूसरी ओर प्रशासनिक मामलों में उनका सख्त रुख भी दिखाई दिया।

बरसात से पहले तैयारी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से तैयारी करने को कहा। उन्होंने पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन कराने के निर्देश दिए ताकि दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोका (CM Action) जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button