छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से आने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं रख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनेंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर उपलब्ध कराना और शासन-प्रशासन के माध्यम से उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button