CBSE Revaluation : अंकों को लेकर है संशय तो जल्दी करें आवेदन, छात्रों के लिए कल तक खुला है यह मौका

सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद कई छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच कराने की प्रक्रिया (CBSE Revaluation) में जुटे हुए हैं। बोर्ड की ओर से रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन का अवसर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि अब बेहद करीब आ चुकी है। ऐसे में जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों को लेकर संदेह है, उनके लिए जल्द आवेदन करना जरूरी है।
इधर पोर्टल पर भारी संख्या में छात्रों की सक्रियता देखी जा रही है। कई विद्यार्थियों ने लॉगइन और भुगतान से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत भी की है। इसे देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
6 जून तक कर सकते हैं आवेदन : CBSE Revaluation
सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों को रिवैल्यूएशन के लिए 6 जून तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। बोर्ड के अनुसार अब तक 70 हजार से अधिक छात्र आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
हजारों छात्रों ने किया आवेदन
बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक कुल 70,433 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 7,314 आवेदन अंकों के सत्यापन के लिए और 63,119 आवेदन पुनर्मूल्यांकन के लिए किए गए हैं।
लॉगइन और पेमेंट में परेशानी पर मिलेगी मदद
कई छात्रों ने पोर्टल पर लॉगइन और भुगतान से जुड़ी समस्या की जानकारी दी है। इस पर बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों को तकनीकी दिक्कत आ रही है, वे सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
केवल ये छात्र कर सकेंगे आवेदन
रिवैल्यूएशन के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन (CBSE Revaluation) किया था। ऐसे विद्यार्थी सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
परिणाम होगा अंतिम
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद जारी परिणाम अंतिम माना जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार की अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं।
इन माध्यमों से कर सकते हैं भुगतान
छात्र यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते (CBSE Revaluation) हैं। भुगतान सुविधा विभिन्न बैंकिंग माध्यमों के जरिए उपलब्ध कराई गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।



